• Breaking News

    Wednesday, 22 March 2017

    बिल गेट्स फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ट्रंप सूची में फिसले

    बिल गेट्स फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ट्रंप सूची में फिसले


    बिल गेट्स फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ट्रंप सूची में फिसले

    माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची में शीर्ष पर रहे हैं जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 220 स्थान फिसलकर 544वें स्थान पर रहे हैं. बिल गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है और वह लगातार चौथे साल सूची में टॉप स्थान पर रहे हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट हैं जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है.
    forbs
    शीर्ष 10 की सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस तीसरे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवे और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर रहे हैं. फोर्ब्स ने कहा कि दुनिया में अरबपतियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी बढ़कर 2043 हो गई है. यह पत्रिका के सूची प्रकाशित करने के 31 सालों के इतिहास में सबसे बड़ी वाषिर्क छलांग है.
    भारत के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स के धनी लोगों की लिस्ट में 33वें स्थान पर हैं. वहीं 101 भारतीयों की सूची में वो टॉप पर हैं.
    इस सूची में शामिल अरबपतियों में 565 अमेरिका, 319 चीन और 114 जर्मनी से हैं. अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप भी इस सूची में 220 स्थान गिरकर 544वें स्थान पर रहे हैं और उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel