'लेडीज अंडरगारमेंट्स' पहनकर करता है चोरी, इस चोर की नजर रहती है 'गर्ल्स हॉस्टल' पर
उसे लडकियों के कपड़े पहनने की सनक है. उसे लडकियों के कमरे में ताकझांक की आदत है. वो आधी रात को अपने घर से निकलता है और गर्ल्स हॉस्टल पहुंच जाता है. इसके बाद वो जो कुछ करता है तो उसे देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे.
बैंगलुरु के एक गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया है
उसके बारे मे कोई कुछ नहीं जानता. लोगों के सामने है तो सिर्फ उसकी अश्लील करतूतों की तस्वीरें जिससे बैंगलुरु के एक गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया है. सीसीटीवी में कैद बेहद ही चौंकानेवाली तस्वीरें कैद हुई हैं. स्थानीय महारानी कॉलेज के एक गर्ल्स हॉस्टल यह करतूत हुई है.
लड़कियां पिछले कई महीनों से दहशत के साये में हैं
गर्ल्स हॉस्टल में रहनेवाली लड़कियां पिछले कई महीनों से दहशत के साये में हैं. उस दहशत की वजह है रहस्यमयी शख्स. गर्ल्स हॉस्टल की लडकियों के मुताबिक करीब छह महीने पहले इस शख्स को हॉस्टल में देखा गया था. इसे देखते ही लडकियां चीख पड़ी थी. इसने लडकियों के अंडरगार्मेट्स पहन रखे थे.
गंभीरता को देखते हुए गर्ल्स हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे
इसके हाथ में एक चाकू भी था. इससे पहले कि लड़कियां कुछ सोच समझ पाती, ये गर्ल्स हॉस्टल से भाग निकला. लड़कियों का डर और बढ़ गया जब कुछ दिनों बाद ये शख्स एक बार फिर गर्ल्स हॉस्टल में देखा गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गर्ल्स हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए.
इस शख्स के शर्मनाक करतूत की पूरी कहानी सामने आई
इसके बाद इस शख्स के शर्मनाक करतूत की पूरी कहानी सामने आई है. सीसीटीवी की तस्वीरें 12 फरवरी की हैं. उस रात करीब एक बजे ये शख्स दबे पांव महारानी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा था. कपड़े के नाम पर इसने सिर्फ अंडरगार्मेंट पहन रखा था और वो अंडरगार्मेंट भी लड़कियों के थे.
इनर वियर पहनकर शख्स की गर्ल्स हॉस्टल में चहलकदमी
लड़कियों के इनर वियर पहनकर ये शख्स गर्ल्स हॉस्टल में चहलकदमी करने लगा. ये खिड़कियों से लडकियों के कमरे में ताकझांक कर रहा था. लडकियों के कमरे में झांकते हुए ये शख्स अब दूसरी करतूत में जुट गया. इसकी नजरें अब सूख रहे कपड़ों के बीच लडकियों के अंडरगार्मेंट को ढूंढने लगी. ये घूम घूम कर लड़कियों के अंडरगार्मेंट उठाने लगा.
यही नहीं वो उन्हें पहनने की कोशिश भी कर रहा था
कुछ ही देर में इसने लड़कियों के कई इनर वियर उठा लिए और यही नहीं वो उन्हें पहनने की कोशिश भी कर रहा था. थोड़ी देर बाद ही ये गर्ल्स हॉस्टल से बाहर निकलने के लिए चाहरदीवारी को फांदने के लिए आगे बढ़ा. ठीक उसी वक्त हॉस्टल का एक गार्ड डंडा लेकर वहां आ धमका. गार्ड को देखते ही ये शख्स बड़ी तेजी से आगे की ओर लपका.
गार्ड ने डंडे से मारकर गिराने की कोशिश की लेकिन उसने कामयाबी नहीं
गार्ड ने डंडे से मारकर गिराने की कोशिश की लेकिन उसने कामयाबी नहीं मिली. इस बीच एक-दो लडकियां भी वहां आ पहुंची. लेकिन ये शख्स मौके से भागने में कामयाब हो गया. आखिर ये शख्स कौन है जो लडकियों के हॉस्टल में घुसकर अश्लील हरकते करता है. लडकियों के इनरवियर चुराता है. ये हॉस्टल के आसपास रहनेवाला कोई शख्स है या फिर कोई और. इसके बारे में अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
No comments:
Post a Comment