• Breaking News

    Wednesday, 22 March 2017

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शॉन टेट को मिली भारत की नागरिकता

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शॉन टेट को मिली भारत की नागरिकता



    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट को 19 मार्च को भारत की नागरिकता मिली है. शॉन ने सोशल मीडिया के जरिए भारत की नागरिकता मिलने की जानकारी को साझा किया है.
    आपको बता दें कि शॉन टेट ने साल 2011 में टेस्ट और वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और वे अब सिर्फ टी-20 क्रिकेट ही खेलते हैं. शॉन को भारत से खासा लगाव रहा है यही वजह है कि उन्होने साल 2014 में भारतीय मूल की मॉडल माशुम सिंघा से शादी रचाई.
    शॉन अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं. शॉन के नाम साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशल क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज 161.1 km/hr की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है.
    शॉन टेट ने वनडे फॉर्मेट में 35 मैचों में 62 विकेट अपने नाम किया जबकि टेस्ट क्रिकेट के तीन मुकाबलों में 5 विकेट हासिल की. वही टी-20 फॉर्मेट में शॉन ने 171 मैचों में 218 विकेट अपने नाम किया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel