• Breaking News

    Monday, 10 April 2017

    तीन तलाक कुरान में कहीं नहीं है, तीन बार तलाक कह देने से ही तलाक नहीं होता: सलमा अंसारी

    तीन तलाक कुरान में कहीं नहीं है, तीन बार तलाक कह देने से ही तलाक नहीं होता: सलमा अंसारी


    तीन तलाक कुरान में कहीं नहीं है, तीन बार तलाक कह देने से ही तलाक नहीं होता: सलमा अंसारी

    उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी और समाजसेवी सलमा अंसारी ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर अपनी बात रखी है. अलीगढ के एक मदरसे के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गईं सलमा ने कहा ‘तीन बार तलाक कह देने से कोई तलाक नहीं हो जाता. लोगों को कुरान पढ़ने की जरूरत है कुरान में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा हुआ.’
    सलमा ने आगे कहा जिन लोगों ने कुरान पढ़ी है वे लोग जानते हैं कि कुरान में ऐसा कुछ  नहीं कहा गया  है. जिन लोगों ने कुरान नहीं पढ़ी है वे लोग इस बारे में नहीं जानते. आप लोग बस कुरान पढ़ लेते हैं लेकिन उसको समझते नहीं हैं.
    सलमा ने मुस्लिम महिलाओं को सलाह देते हुए कहा ‘मुस्लिम महिलाओं को कुरान खुद पढ़नी चाहिए और समझना चाहिए कि कुरान में क्या लिखा.’
    सलमा अंसारी का ये बयान इसलिए अहम है क्योंकि इस वक़्त देश में तीन तलाक का मुद्दा गरमाया हुआ है. हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. अगले महीने से सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर रोजाना सुनवाई होनी है. केंद्र सरकार ने तीन तलाक को संविधान और महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया है, जबकि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसके हक में दावे पेश किए हैं. बोर्ड इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगा रहा है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel