• Breaking News

    Monday, 10 April 2017

    BJP में जाने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए बोले शशि थरूर, 'विचार मेल नहीं खाते'

    BJP में जाने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए बोले शशि थरूर, 'विचार मेल नहीं खाते'


    BJP में जाने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए बोले शशि थरूर, 'विचार मेल नहीं खाते'

    कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शशि थथूर से उन तमाम अफवाहों को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा था कि वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. रविवार को कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ”लोगों के सवालों की संख्या को देखते हुए, मैं यह दोहराना चाहता हूं कि मेरे विचार रिकॉर्ड में हैं और वे भारतीय जनता पार्टी से मेल नहीं खाते. 40 साल से भी अधिक समय तक मैंने एक बहुलवादी भारत के बचाव में लिखा और बोला है जो सभी नागरिकों और समुदाय के लिए समान अधिकार वाला हो.”
    अपने फेसबुक पोस्ट में थरूर ने आगे लिखा, ”बिना किसी आधार के मेरे बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों को फैलाया गया, लेकिन मैं इन तमाम अफवाहों को खारिज करता हूं.”
    सीपीआईएम के सेक्रेटरी कोदिएरी बालाकृष्णन के बयान पर थरूर ने यह बात कही. बालाकृष्णन ने कहा था कि केरल से कांग्रेस के चार नेता बीजेपी में जा रहे हैं और इनमें थरूर भी शामिल हैं. हालांकि बालाकृष्णन ने इस तरह के बयान देने की बात को खारिज कर दिया है.
    शशि थथूर मनमोहन सिंह सरकार में विदेश राज्य रहे हैं और कभी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर को लेकर निशाना बनाया था, तब मोदी ने थरूर के लिए 50 करोड़ के गर्लफ्रेंड जैसे जुमले का इस्तेमाल किया था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel