• Breaking News

    Sunday, 26 March 2017

    फॉर्चून टॉप-50 लिस्ट में भारत से शामिल अकेली कॉर्पोरेट लीडर बनी एसबीआई चीफ अरुंधति भट्टाचार्य

    फॉर्चून टॉप-50 लिस्ट में भारत से शामिल अकेली कॉर्पोरेट लीडर बनी एसबीआई चीफ अरुंधति भट्टाचार्य


    फॉर्चून टॉप-50 लिस्ट में भारत से शामिल अकेली कॉर्पोरेट लीडर बनी एसबीआई चीफ अरुंधति भट्टाचार्य

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य को फॉर्चून की टॉप 50 महान नेताओं की सूची में 26वां स्थान मिला है. वह इस सूची में शामिल की गई भारत की अकेली कॉर्पोरेट लीडर हैं. एसबीआई ने शुक्रवार को यहां एक बयान जारी कर बताया, “एसबीआई की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य को फॉर्चून की टॉप 50 महान नेताओं की सूची में 26वें स्थान पर शामिल किया गया है. वे इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कॉरपोरेट लीडर हैं.”
    अरुंधति भट्टाचार्य देश के सबसे बड़े बैंक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं. फॉर्चून की सूची में आज के चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में प्रभावी ढंग से प्रदर्शन करने वाले नेतृत्व को शामिल किया जाता है. बयान में कहा गया कि भट्टाचार्य ने एसबीआई की ‘बुरे कर्ज’ के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाया है और उनके नेतृत्व में एसबीआई में 6 बैंकों का विलय किया जा रहा है.
    इसमें कहा गया, “वे इस 211 साल पुरानी संस्था को डिजिटल युग में ले गई हैं. उन्हें एसबीआई में 3 साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद सेवा विस्तार दिया गया है.”

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel