• Breaking News

    Sunday, 26 March 2017

    आयकर विभाग की जांच में 49,247 करोड़ रुपये का खुलासाः वित्त राज्यमंत्री

    आयकर विभाग की जांच में 49,247 करोड़ रुपये का खुलासाः वित्त राज्यमंत्री


    आयकर विभाग की जांच में 49,247 करोड़ रुपये का खुलासाः वित्त राज्यमंत्री

     इनकम टैक्स विभाग काले धन पर लगाम लगाने के लिए लगातार कड़े कदम ले रहा है और इसी कड़ी में कई लोगों पर कार्रवाई भी हो चुकी है. सरकार समय-समय पर इस बारे में संसद में जानकारी भी दे रही है. आयकर विभाग की जांच और छापों से पिछले 4 सालों में 49,247 करोड़ रुपये के अज्ञात धन का खुलासा हुआ है. वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि “वित्त वर्ष 2013-14 से 2015-16 के बीच आयकर विभाग ने 2534 व्यक्तियों पर कार्रवाई की जिसमें 45,622 करोड़ रुपये की इनकम के अलावा 3625 करोड़ रुपये के अवैध धन को जब्त किया गया.”
    उन्होंने कहा कि विभाग ने इनमें से 2432 मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है. इस दौरान आयकर अधिनियम के तहत अपराध के मामलों में समझौता के 4264 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं इस दौरान के आपराधिक अदालतों द्वारा निपटाए गए मामलों में 116 लोगों को दोषी ठहराया गया है. गंगवार ने कहा कि सरकार टैक्स चोरी रोकने के लिए कई कदम उठा रही है, जिसमें कानूनी और प्रवर्तन कार्रवाई शामिल है.
    ध्यान रहे कि सरकार ने काला धन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी से पहले आईडीएस 1 का ऐलान किया था. 8 नवंबर के बाद नोटबंदी का ऐलान होने के बाद सरकार ने काला धन रखने वालों को एक और मौका देते हुए आईडीएस 2 (इनकम डिस्क्लोजर इनकम) का ऐलान किया जिसमें अगर काली कमाई का खुलासा कर दिया जाएगा तो इस संपत्ति पर उचित टैक्स और 50 फीसदी पेनल्टी के साथ इसे व्हाइट बनाया जा सकता है. हालांकि इस स्कीम की मियाद अब 31 मार्च को खत्म होने वाली है और अब सरकार काली कमाई की जानकारी ना देने वालों लोगों पर कार्रवाई कर रही है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel