• Breaking News

    Wednesday, 3 May 2017

    बुलंदशहर : हत्या के केस में हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

    बुलंदशहर : हत्या के केस में हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR


    बुलंदशहर : हत्या के केस में हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हत्या के केस में हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कल बुलंदशहर के गांव सोही में एक लड़की के प्रेमी के पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी. इसी केस में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है.

    गांव में रहने वाली दूसरे संप्रदाय की लड़की से प्यार करता था
    बताया जा रहा है कि सोही गांव का बेटा पास के गांव में रहने वाली दूसरे संप्रदाय की लड़की से प्यार करता था. आरोप है कि 6 दिन पहले वह, उस लड़की को लेकर फरार हो गया. तो लड़की के पिता ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया. आरोप है की लड़की के नहीं मिलने पर कल हिंदू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रेमी के पिता को घर से उठा लिया और से पीट पीटकर हत्या कर दी.

    दोनों पक्षों में संघर्ष में कई लोग घायल भी हुए है
    मामला दो सम्प्रदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव बना है. दोनों पक्षों में संघर्ष में कई लोग घायल भी हुए है. तनाव को देखते हुए डीएम, एसएसपी घटना स्थल पर पहुंच गये. गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. गौरतलब है कि हिंदु युवा वाहिनी का गठन सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही किया था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel