... तो इस मजबूरी में जैकी चैन को करनी पड़ी थी शादी
हॉलीवुड अभिनेता और कुंगफू मास्टर जैकी चैन पूरी दुनिया में मशहूर हैं. जैकी सिर्फ एक्टर और स्टन्टमैन ही नहीं बल्कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर, एक्शन कोरियोग्राफर, सिंगर, स्टंट डायरेक्टर, स्टंट परफॉर्मर भी हैं. उनके फैन्स करोड़ों में है.
जैकी चैन को लेकर एक नई खबर सामने आई है. चीनी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने मर्जी के खिलाफ जाकर जोअन लिन से शादी की थी. दरअसल, उनकी पत्नी जोअन लिन शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें ये शादी करनी पड़ी. से शादी की खास वजह थी. वो गर्भवती हो गई थीं.
समाचार वेबसाइट एशिया ने जैकी के हवाले से लिखा, 'पहली संतान का आना एक्सीडेंट था. मैंने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा था. मुझे आभास हुआ कि मैं दबाव में शादी कर रहा हूं.' चीनी मीडिया के मुताबिक जैकी ने ये खुलासा 2015 में ही एक इंटरव्यू के दौरान किया था. वो इंटरव्यू अब वहां की मीडिया में वायरल हो रहा है.
इसमें जैकी ने कई चौंकाने वाले बातें कहीं और यह भी बताया कि जवानी के दिनों में उनकी कई प्रेमिकाएं थीं. जैकी चैन ने माना कि उन्होंने लिन से शादी सिर्फ इसलिए की क्योंकि सवाल उनके बच्चे का था. यह भी बताया कि उनके और लिन के बीच का प्यार बहुत पहले ही खत्म हो चुका था.
बता दें कि दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर जैकी चैन ही हैं. जैकी चैन का जब जन्म हुआ था, तो उनका परिवार काफी गरीब था. इतना गरीब कि जैकी का भरण-पोषण न कर पाने की वजह से उन्होंने जैकी को एक डॉक्टर को बेचना चाहा.
उस डॉक्टर ने जैकी के मां-बाप की मदद भी की और बच्चे को बेचने नहीं दिया. आज वही जैकी अरबों की संपत्ति के मालिक हैं. स्टंटमैन के तौर पर जैकी ने अपने करियर की शुरुआत की थी.
कभी सड़क पर रातें गुजारने वाले जैकी चैन के आज दुनिया के कई देशों में लग्जरियस घर हैं. इसमें सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, ऑस्ट्रेलिया और यूएस समेत अन्य कई देश शामिल हैं.
चैन कॉन्ग सैंग उर्फ जैकी चैन की मां दूसरों के घरों में नौकरानी के तौर पर काम करके उन्हें पालती थीं.जैकी जब बड़े हुए, तो उन्होंने ब्रूस ली की फिल्मों में स्टंटमैन के तौर पर काम करना शुरू किया.
हीरो बनने की मंशा लेकर चीनी फिल्म इंडस्ट्री में आए जैकी को यहां भी असफलता हाथ लगी और वह ऑस्ट्रेलिया चले गए. यहां उन्होंने कंस्ट्रक्शन वर्कर के तौर पर कई महीनों तक काम किया.
ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान उन्हें एक चीनी फिल्म निर्माता का फोन आया, जिसने उन्हें ‘स्नेक इन द इगल्स शैडो’ फिल्म में लीड रोल दिया.इस तरह उनके फिल्मी करियर की जो शुरुआत हुई, वो आज भी चल रही है.
No comments:
Post a Comment