• Breaking News

    Wednesday, 22 March 2017

    ठीक से नहीं छपे हुए 500 रूपये के छह नोट एटीएम से मिले

    ठीक से नहीं छपे हुए 500 रूपये के छह नोट एटीएम से मिले


    ठीक से नहीं छपे हुए 500 रूपये के छह नोट एटीएम से मिले

    गुजरात के जामनगर शहर में एक व्यक्ति को ठीक से नहीं छपे हुए 500 रूपये के छह नोट एक एटीएम से मिले हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा की यहां रणजीत रोड शाखा के एटीएम से अलताफ चाकी नाम के व्यक्ति ने 10,000 रूपये निकाले, जिनमें ठीक से नहीं छपे हुए नोट भी थे. उन्होंने बताया कि एक नोट एक ओर से पूरी तरह से सादा था जबकि दूसरे 2 नोटों पर सीरियल नंबर नहीं था. इसके अलावा 3 अन्य नोट पर करेंसी का हिंदी में अंकित मूल्य स्पष्ट रूप से नहीं छपा था. इसके बाद वह बैंक की शाखा में उसे बदलवाने गए. बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने नोटों की जांच की. चाकी को इसके बदले दूसरे नोट मिल गए.
    बैंक ऑफ बड़ौदा की रणजीत नगर शाखा के प्रबंधक राजीव तिवारी ने बताया कि उनके कैशियर ने नोटों की जांच की और पाया कि नोट असली हैं लेकिन ठीक से नहीं छपे हुए हैं. उन्होंने बताया, ‘‘हमने आरबीआई अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिन्होंने कहा कि हम इसे बदल सकते हैं क्योंकि वे असली हैं. इसलिए हमने नोट बदल दिए.’’

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel